Saturday, April 18, 2026

भारत की इन जगहों में घुमने और रहने के लिए नहीं होगा एक भी रूपया खर्च

जब भी आप ट्रिप प्लान करते हैं तो सबसे बड़ी समस्या बजट की ही आती है। क्योंकि हर कोई कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर घूमना चाहता है। लेकिन सबसे ज्यादा खर्चा खाने में और ठहरने की अरेंजमेंट में चला जाता है। लेकिन दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी भी है जहां आप एक से बढ़कर एक व्यंजन खा सकते हैं। जिसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने होते। साथ ही साथ इन स्थानों पर आपके ठहरने की उचित व्यवस्था भी होती है। इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको ठहरने के साथ स्वादिष्ट भोजन भी चखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश का मणिकरण साहिब गुरुद्वारा

अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान कर रहे है तो आप अपनी लिस्ट में मणिकरण साहिब गुरुद्वारे का नाम जरूर शामिल कर लें। इस गुरुद्वारे में आपको फ्री खाने के साथ, फ्री पार्किंग और फ्री में ही रहने की व्यवस्था दी जाती है। जो पार्वती नदी के पास स्थित है। आप चाहे तो अपने मन मुताबिक दान और सेवा दे सकते है।

भारत में घुमने की मुफ्त जगहें

ईशा फाउंडेशन

सद्गुरु द्वारा संचालित इस धार्मिक केंद्र में आदियोगी शिव का बहुत ही सुंदर स्टेच मौजूद है। जो की कोयंबटूर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह फाउंडेशन योग, पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहा है। इस स्थान पर आप मुफ्त में खाना खा सकते हैं साथ ही आप यहां बिना किसी शुल्क के रह सकते हैं। आप चाहें तो अपने हिसाब से फाउंडेशन को सहयोग भी कर सकते हैं।

ईशा फाउंडेशन

 

पंजाब का स्वर्ण मंदिर

पंजाब के स्वर्ण मंदिर के बारे में तो हर कोई जानता है। जो भारत में सबसे बड़ा गुरुद्वारा माना जाता है। यहां पर 24 घंटे मुफ्त में लंगर का आयोजन होता रहता है। अगर पंजाब के अमृतसर जाने प्लान बने तो स्वर्ण मंदिर में जाना न भूलिएगा।

स्वर्ण मंदिर

गोविंद घाट गुरुद्वारा उत्तराखंड

अगर उत्तराखंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में गोविंदघाट गुरुद्वारे को जरूर से शामिल कर ले जोकि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के पास बना हुआ है। यहां आने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त में रहने की उचित व्यवस्था की गई है। जहां आप पहाड़ों के सुंदर-सुदर नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

गोविंद घाट उत्तराखंड

जनकीय भक्षणशाला पाथीरापल्ली, केरल राज्य

अगर आपकी ट्रिप में केरल राज्य का नाम शामिल है तब आप केरल में मौजूद एक रेस्टोरेंट में जाना बिल्कुल ना भूलें जिसका नाम जनकीय भक्षणशाला जो पाथीरापल्ली में पड़ता है। इस रेस्टोरेंट में यहां घूमने आए टूरिस्टो के लिए मुफ्त में भोजन की उचित व्यवस्था है।  आप चाहें तो यहां रखे दान पत्र में अपने हिसाब से सहयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : बिजली बिल भरना पड़ रहा है भारी तो अपनाये ये 3 उपाय, 50% कम हो जाएगा बिल

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here