कहतें हैं कभी कमजोर व्यक्ति को नीचा नहीं दिखाना चाहिए न ही बात बात पर उनकी बेइज्जती करनी चाहिए. कब वो इंसान कुछ ऐसा कर जाए जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है एक टीचर और एक छात्र का. जहां पर टीचर के द्वारा ‘तुम से ना हो पायेगा, फेल हो जाओगे.’ कहे जाने पर छात्र ने पूरे दो साल बाद अपने टीचर को कुछ ऐसा लिखकर भेजा है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
टीचर ने कहा था तुमसे कुछ नहीं होगा
दरअसल इस दिनों एक छात्र के द्वारा अपनी टीचर को भेजा गया मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. ट्वीटर पर इस मैसेज को 60 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. चलिए आप को बताते हैं ये पूरा मामला है क्या. दरअसल एक टीचर ने अपने एक स्टूडेंट से कहा था कि ‘तुम फेल हो जाओगे तुमसे कुछ नहीं होगा’. अब इसी बात पर स्टूडेंट ने दो साल बाद अपने टीचर को रिप्लाई देते हुए एक मैसेज कर लिखा ‘ मैं साल 2019-2020 बैच में आप का छात्र रह चूका हूं, आप ने बहुत नीचा दिखाया मुझे, आज मैंने 12 की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर उस यूनिवर्सिटी में पहुंच गया जहां मैं हमेशा से जाना चाहता था.’ स्टूडेंट के द्वारा टीचर को भेजा गया ये मैसेज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. और लोग उस टीचर की निंदा कर रहे हैं.

स्टूडेंट ने मैसेज कर टीचर को दिया मुहतोड़ जवाब
चलिए आप को बताते हैं छात्र ने टीचर को मैसेज कर क्या लिखा है छात्र ने लिखा। ‘ नमस्ते मैम मैं 2019-20 बैच में आप का स्टूडेंट था, आप ने मुझे जितना हो सका उतना नीचा दिखाया आप ने कहा था मैं कभी पास नहीं हो पाउँगा, मैं कभी कुछ नहीं कर पाउँगा , लेकिन आज मैं 12 की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर उस यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है जहां के सपने मैं देखा करता था. ये मैसेज मैं आप को इसलिए भेज रहा हूं क्योंकि आप ने कहा था मैं कुछ नहीं कर पाउँगा।’ छात्र ने आगे लिखा ‘मैं आपको कोई थैंक्यू मैसेज नहीं भेज रहा हूं , बल्कि ये बता रहा हूं कि मैंने कर दिखया, तो आगे से जो स्टूडेंट कमजोर है उसकी मदद करें ना की नीचा दिखाएं’.
https://twitter.com/hasmathaysha3/status/1550410781983854592?t=nCAawiGzHVuzjI7R5UzwHg&s=19
सोशल मीडिया पर छात्र की हो रही है सराहना
यह मैसेज सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर्स ने कहा ‘ आप ने तो कमाल कर दिया’. दूसरे यूजर्स ने लिखा ‘ हमें आप पर गर्व है.’ तो कुछ लोग पूछ रहे हैं ‘टीचर का क्या जवाब आया’. सोशल मीडिया पर छात्र के हिम्मत की सराहना हो रही है. वहीं कुछ लोग इस मैसेज को खुद से जोड़कर देखा और अपने स्कूल के दिनों को याद किया।
यह भी पढ़े : अपनी मम्मी के साथ दिख रही ये प्यारी सी बच्ची आज है जानी मानी अभिनेत्री, जानिए इनकी बचपन की कहानी