Saturday, April 18, 2026

फोटो में दिख रहे ये क्यूट से बच्चे आज है बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, आपने पहचाना ?

फोटो में दिख रहे ये क्यूट से बच्चें आज सुपरस्टार्स के भी बाप है. इन दोनों ही एक्टर्स ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हीट फ़िल्में दी थी. ये डायरेक्टर भी रहे है और आज आलम ये है कि इनके बच्चें भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. वैसे इस फोटो की बात की जाए तो ये किसी बच्चे के जन्मदिन पार्टी की बताई जा रही है. जिसमें एक बच्चा कोल्ड्रिंक लिए खुश नजर आ रहा है तो वही दूसरी तरफ खड़ा बच्चा उदास नजर आ रहा है. लेकिन ये दोनों ही बहुत शानदार एक्टर्स रह चुके है. दुसरा आज भी बड़ा स्टार है.

शायद अबतक आपने इन दोनों को पहचान लिया होगा. अगर नहीं पहचान पाए है हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोटो में नजर आ रहे ये बच्चे कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर और अनिल कपूर है. इस फोटो को साल 2019 में ऋषि कपूर ने खुद अपने ट्विटर हेंडल से शेयर की थी. इस फोटो में अनिल कपूर और ऋषि कपूर के अलावा बोनी कपूर, आदित्य राज कपूर और फिल्म निर्माता टूटू शर्मा मौजूद है. जिसे खालिद मोहम्मद द्वारा क्लिक किया गया था. अपने बचपन के जमाने के फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा था कि ‘कोका कोला का असली एड.’

ऋषि कपूर के इस ट्विट का रिप्लाई देते हुए अनिल कपूर ने लिखा ‘ ओजी ट्रेंड बसता है. कोका कोला कोल्ड्रिंक पीना एक गंभीर व्यवसाय था.’ इसके अलावा कई यूजर्स ने इस फोटो की तारीफ की. कुछ लोग कमेन्ट कर रहे थे ‘क्यूट फोटो’ तो कुछ लोग इस फोटो को बॉलीवुड के दुसरे स्टार किड्स से कर रहे थे. जिसमें करीना कपूर खान का बेटा तैमुर भी शामिल रहा था. कुछ लोग अनिल कपूर के लिए लिख रहे थे कि वो अपने बचपन में अलग दिखते थे. वो आज भी अपनी उम्र से आधे नजर आते है. कई लोग उनके जवान बने रहने के पीछे का कारण जानना चाहते है.

वही लिजेंड अभिनेता ऋषि कपूर ने बीतें कुछ महीनों पहले इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनकी आखरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ रही थी. जिसमें ऋषि कपूर आधी फिल्म तक ही काम कर पाए थे. उनके स्वर्गवासी होने के बाद परेश रावल ने उनकी जगह फिल्म को पूरा कर दिया था. ऋषि कपूर के जैसे रणवीर कपूर भी फिल्मों में बहुत नाम कमा रहे है. वही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी किसी से कम नहीं है.

यह भी पढ़े : आलिया भट्ट का फूटा गुस्सा, बोली हम क्यों ब्रा छिपाए 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here