देश के सबसे बड़े उद्योगपति अंबानी फैमिली की छोटी बहु टीना अंबानी इन्हें कौन नहीं जनता 80 के दशक में इनके नाम का डंका पूरे फिल्म इंडस्ट्री में बजता था. अपने अभिनय के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली टीना मुनीम ने महज 21 साल की उम्र में देव आनंद की फिल्म ‘देश परदेस’ से बॉलीवुड में एंट्री की. लाखों दिलों को धड़काने वाली टीना मुनीम कब अनिल अंबानी के दिल में बस गई उन्हें भी नहीं पता.

टीना अंबानी किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड से नहीं थीं ना ही कभी उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने के बारे में सोचा था, एक बार देव आनंद की नजर उनपर क्या पड़ी मानों टीना की किस्मत ही बदल गई. देव आनंद की फिल्म देश परदेस से डेब्यू करने वाली टीना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की. लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में रही. एक समय संजय दत्त के साथ उनके अफेयर की खबर आई थीं दरअसल संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी में टीना मुनीम और संजय दत्त में साथ काम करने के दौरान नजदीकियां बढ़ी. बताया जाता है उस वक़्त टीना संजय दत्त के प्यार में पागल थीं, लेकिन संजय के नशे की लत ने दोनों को अलग कर दिया. उसके बाद टीना मुनीम का राजेश खन्ना के साथ अफेयर चला लंबे वक़्त तक दोनों साथ रहें लेकिन शादी नहीं हो पाई क्योंकि राजेश खन्ना पहले से शादीशुदा थें और डिंपल कपाड़िया को नहीं छोड़ना चाहते थे.

आप को बता दें टीना मुनीम की मुलाकात अनिल अंबानी से एक शादी के दौरान हुई. अनिल अंबानी ने तो पहली नजर में ही टीना मुनीम को अपना दिल दे बैठे थें. उस वक़्त टीना एक बड़ी एक्टेस हुआ करती थीं. अपने और अनिल के बीच मुलाकातों को लेकर एक इंटरव्यू में टीना ने कहा था वे अनिल की सादगी से काफी प्रभावित हुई थीं. उसके बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया दोनों शादी करना चाहते थें, लेकिन अंबानी फैमिली इसके लिए तैयार नहीं थी उनका मनना था टीना मुनीम उनके यहाँ एगजेस नहीं कर पायेंगी, लेकिन अनिल ने अपनी फैमिली को इस शादी के लिए मना लिया और दोनों की शादी हो गई. आज टीना और अनिल के दो बेटे हैं जय अंशुल अंबानी और जय अनमोल अंबानी.

टीना जीतनी सफल अभिनेत्री थीं उतनी ही सफल एक पत्नी और मां भी हैं. उन्होंने बखूबी अपने घर और रिश्ते को संभाला है. फरवरी में टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी हुई इस शादी में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी वो थीं टीना अंबानी 64 साल की उम्र में सास बनी टीना अंबानी ने अपनी खूबसूरती के आगे अच्छे अच्छों को पछाड़ दिया.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक तस्वीर में उन्होंने अपनी बहू का स्वागत एक बेटी की तरह किया. इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सराहा गय. आज टीना अंबानी अपने सारे फर्ज को बखूबी निभाते हुए एक सुखी पारिवारिक जीवन बीता रही हैं.